१. निवेश क्या है?
जहाँ तक मैं समझाता हूँ, निवेश कुल आय से व्यय के उपरांत बची हुई राशि का इस प्रकार से उपयोग है कि समय के साथ इससे कुछ लाभ प्राप्त हो सके.
२.निवेश क्यों करें?
प्रत्येक व्यक्ति की कुछ आय होती है. उसमें से वह अपनी आवश्यकताओं कि पूर्ति हेतू व्यय करता है. जो शेष राशि बच जाती है वह उसकी बचत कहलाती है. इस बचत को सुरक्षित रखने का सरल उपाय उसे किसी बक्से में रख देना या घड़े में डालकर जमीं के निचे दबा देना हो सकता है, परन्तु समय के साथ बढ़ रही महंगाई दर के साथ उसके बचत का मूल्य नहीं बढेगा. इसलिए महंगाई के साथ बचत को अवमूल्यन से बचाने के लिए निवेश आवश्यक है.
३.निवेश कब करें?
मेरा मानना है "जब जागो तभी सबेरा" अर्थात निवेश कभी भी किया जा सकता है. व्यय के उपरांत जो राशि बचे उसको निवेश के जरिये अवमूल्यन से बचाया जा सकता है.
४.निवेश कहाँ करें?
वर्तमान समय में निवेश के कई साधन हमारे समक्ष मौजूद हैं, यथा- बैंक, पोस्ट-ऑफिस, जीवन बीमा, शेयर बाजार, म्युचुअल फंड, बांड, रियलिटी इत्यादि. व्यक्ति को अपनी जोखिम क्षमता एवं समय के अनुरूप निवेश माध्यमों का चयन करना चाहिए.
बहुत सही है, धन्यवाद|
ReplyDeleteइस नए और सुंदर से चिट्ठे के साथ हिंदी ब्लॉग जगत में आपका स्वागत है .. नियमित लेखन के लिए शुभकामनाएं !!
ReplyDelete